15 वर्षीय आयुष शिंदे ने मुंबई में टूर्नामेंट के मैच में बनाए 419* रन, लगाए 43 चौके व 24 छक्के
मुंबई में अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड के मैच में जनरल एजुकेशन अकैडमी के 15-वर्षीय ओपनर आयुष शिंदे ने सोमवार को पारले तिलक विद्या मंदिर के खिलाफ 152 गेंदों पर नाबाद 419 रन बनाए। शिंदे ने क्रॉस मैदान में खेले गए इस मैच में 43 चौके और 24 छक्के जड़े। उनकी टीम ने 464 रनों से यह मैच जीता।
read more at न्यूज़ 24


