15-वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 230 पायदान की छलांग लगाई है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 3-मैचों की टी20I सीरीज़ में 151 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' चुने गए सूर्यवंशी रैंकिंग में 48वें स्थान पर हैं। सूर्यवंशी के कुल 536 रेटिंग पॉइंट्स हैं। सूची में पहले स्थान पर भारत के ही ईशान किशन हैं।