15 साल की उम्र में 98 किलो का था, स्कूल में 'मोटू', 'हाथी' बुलाया जाता था: ऐक्टर आर्यन
ऐक्टर आर्यन अरोड़ा ने बताया है कि 15-साल की उम्र में उनका वज़न 98 किलोग्राम था। उन्होंने कहा, "स्कूल में लोग मुझे बुली करते और 'मोटू', 'हाथी' बोलते थे। मुझे परेशान करने के लिए लोग शरीर पर गलत जगह छूते थे।" बकौल आर्यन, दसवीं की परीक्षा के बाद गर्मी की छुट्टी में उन्होंने अपना 15 किलोग्राम वज़न कम किया था।
read more at Hindustan Times


