15 साल के प्रणव आनंद बने भारत के 76वें चेस ग्रैंडमास्टर
रोमानिया में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में प्रणव आनंद 2,500 एलो मार्क का आंकड़ा पार करने के साथ भारत के 76वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 15-वर्षीय प्रणव ने जुलाई में 55वें बील चेस फेस्टिवल में तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म हासिल किया था। उनके पहले 2 जीएम नॉर्म सिटजेस ओपन (जनवरी-2022) और वेज़रकेप्सो राउंड रॉबिन (मार्च-2022) टूर्नामेंट में आए थे।
read more at News18 हिंदी


