150 विधानसभा क्षेत्रों से प्रचार के लिए बुलावा आया लेकिन हर जगह नहीं जा सकता: राजस्थान सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दौरे को लेकर कहा है, "(कांग्रेस के) 200 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं...मुझे लगभग 150 जगहों से बुलावा आया है लेकिन हर जगह प्रचार के लिए नहीं जा सकता।" उन्होंने कहा, "मतदाता समझ लें...200 जगहों से मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं।" राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा।
read more at ABP न्यूज़


