Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15-18 आयुवर्ग की 55% से अधिक आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 20 April, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश में 15-18 आयुवर्ग की 55% से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। गौरतलब है कि 15-18 आयुवर्ग का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण इस वर्ष 3 जनवरी से शुरू हुआ था। वहीं, देश में अब तक 186.90 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
read more at ANI