15-वर्षीय फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी ने मैच हारने के बाद प्रतिद्वंद्वी को मारा थप्पड़; वीडियो वायरल
घाना के राफेल ऐंक्रा के खिलाफ मैच हारने के बाद 15-वर्षीय फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी माइकल कुआमे ने अपने प्रतिद्वंद्वी को थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना घाना में एक आईटीएफ जूनियर्स टूर्नामेंट के दौरान हुई। कुआमे ने बाद में इसके लिए माफी मांगी और कहा, "मैच के दौरान दर्शकों ने मुझे गाली दी थी।"
read more at Sportskeeda


