16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, किसानों के मुद्दे पर होगी चर्चा: खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 16 अक्टूबर को होगी जिसमें लखीमपुर खीरी हिंसा और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के साथ ही वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर भी बात होगी। बतौर रिपोर्ट्स, करीब 18 माह बाद यह बैठक (फिज़िकली) होगी। गौरतलब है, सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।
read more at अमर उजाला


