16 दिनों में 3 लाख+ श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बीते 16 दिनों में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वार्षिक यात्रा के 16वें दिन रविवार को 14,974 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
read more at भाषा


