16 नवंबर को होगी दुनिया के सबसे बड़े डायनासोरों में से एक 'वल्केन' के कंकाल की नीलामी
पृथ्वी पर 15 करोड़ वर्ष पहले विचरण करने वाले सबसे बड़े डायनासोरों में से एक 'वल्केन' के कंकाल की नीलामी 16 नवंबर को पेरिस (फ्रांस) में होगी। फ्रांसीसी नीलामी कंपनी कोलिन डु बोकेज और बारब्रोसा ने बताया कि कंकाल की मूल अनुमानित कीमत प्री-रजिस्ट्रेशन बोली खुलने के बाद $11-$22 मिलियन (लगभग ₹92-₹185 करोड़) के पार हो गई है।
read more at भाषा


