Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

16 वर्षों से एमपी में ससुराल में कैद महिला को किया गया रेस्क्यू, 'हड्डियों के ढांचे' में बदला शरीर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 6 October, 2024
भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर 16 वर्षों से बंधक बनाया हुआ था जिसे गंभीर हालत में शनिवार को रेस्क्यू किया गया। महिला का शरीर 'हड्डियों के ढांचे' में बदल चुका है व उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला को उसके पिता की शिकायत पर छुड़ाया गया है।