17 अगस्त को देशभर में डॉक्टर्स की कई सेवाएं रहेंगी बाधित: कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या पर IMA
कोलकाता की डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने बताया है कि देशभर में आगामी शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक डॉक्टर्स (मॉडर्न मेडिसिन) की सेवाएं बाधित रहेंगी। आईएमए ने बताया, "ज़रूरी सेवाएं चालू रहेंगी..रूटीन ओपीडी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएंगी।"
read more at IMA


