17 दिन से उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे बेटे को निकाले जाने से कुछ ही घंटे पहले हुई पिता की मौत
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 मज़दूरों में शामिल 29-वर्षीय भुक्तू मुर्मू को बचाए जाने से कुछ ही घंटे पहले मंगलवार को उनके 70-वर्षीय पिता बसेत मुर्मू की मौत हो गई। बकौल खबर, बसेत की मौत हार्ट अटैक से हुई। उनके परिवार के मुताबिक, सुरंग हादसे के बाद से ही वह सदमे में थे।
read more at हिन्दुस्तान


