17 वर्षीय लड़की ने केरल में पिता को दिया लिवर का हिस्सा, बनी देश की 'सबसे युवा ऑर्गन डोनर'
केरल में अपने पिता को लिवर का हिस्सा दान करने वाली देवनंदा (17) कथित तौर पर देश की सबसे युवा जीवित ऑर्गन डोनर बन गई हैं। यह ट्रांसप्लांट सर्जरी 9 फरवरी को कोच्चि में हुई थी। दरअसल, केरल हाईकोर्ट ने देवनंदा को मानव अंग और ऊतक प्रतिरोपण अधिनियम-1994 से छूट दी थी जिसमें नाबालिगों को अंगदान की अनुमति नहीं है।
read more at News18 हिंदी


