17-वर्षीय छात्रा से रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोप में तमिलनाडु में बस चालक गिरफ्तार
तमिलनाडु पुलिस ने 17-वर्षीय छात्रा से बार-बार रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोप में 40-वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार किया है। 12वीं में पढ़ने वाली पीड़िता द्वारा पेट दर्द की शिकायत और स्कूल जाने से इनकार करने के बाद मामला सामने आया। आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा से दोस्ती कर सितंबर में पहली बार उसका बलात्कार किया था।
read more at Times Now


