17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे गुयाना व सूरीनाम के राष्ट्रपति
मध्य प्रदेश में 8 जनवरी से आयोजित हो रहे 3 दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को लेकर गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली रविवार को भारत पहुंचे जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, सम्मेलन में शामिल होने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी शनिवार को इंदौर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
read more at Twitter


