18+ उम्र के सभी नागरिक 10 अप्रैल से लगवा सकेंगे कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज़
सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक 10 अप्रैल, 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज़ लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रीकॉशन डोज़ के योग्य लोग निजी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। बकौल मंत्रालय, लोग दूसरी डोज़ लगवाने के 9 महीने पूरे होने पर ही प्रीकॉशन डोज़ लगवा सकेंगे।
read more at PIB


