Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की प्रतिमा

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 15 January, 2024
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को बताया कि रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि मूर्ति का अनुमानित वज़न 150-200 किलोग्राम है। गौरतलब है, राम मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण द्वार लगा दिया गया है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी।