Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

18 महीने तक अमेरिका में ज़िंदा रहा था सिर कटा मुर्गा

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 2 August, 2024
कोलाराडो (अमेरिका) में 1945 में सिर काटे जाने के बावजूद एक मुर्गा 18 महीने तक ज़िंदा रहा था और वह 'मिरैकल माइक' के नाम से मशहूर है। बकौल रिपोर्ट्स, मुर्गे के सिर का अगला हिस्सा कटने के बावजूद उसके सिर की ज़रूरी नसें व कान बच गया था जिससे वह मरा नहीं। अमेरिका में 'मिरैकल माइक' का स्टैच्यू भी है।