Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

18 महीनों के भीतर दिल्ली बनी भारत की इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी: बिक्री को लेकर सिसोदिया

short by अनिल कुमार / on Sunday, 27 March 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 'दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2020' की लॉन्चिंग के 18-महीनों में दिल्ली भारत की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) राजधानी बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ईवी की बिक्री का हिस्सा 2019-20 में 1.2% से बढ़कर फरवरी-2022 में 10% हो गया है। बकौल सिसोदिया, "अगले 5-वर्षों के लिए 5,000/वर्ष ई-ऑटो परमिट...जारी करेंगे।"