18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे'
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' इस साल होली पर 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अक्षय ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट की घोषणा की और फिल्म का अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है, उनके अलावा कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज़ भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगी।
read more at हिन्दुस्तान


