18 साल तक के विद्यार्थियों के लिए गणित की पढ़ाई अनिवार्य करेंगे यूके के पीएम ऋषि सुनक
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जल्द ही इंग्लैंड में 18-साल तक के विद्यार्थियों के लिए गणित की पढ़ाई को अनिवार्य करने की घोषणा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के 80 लाख वयस्कों की गणित की जानकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों जितनी है। कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड, जापान और अमेरिका में 18-वर्ष की उम्र तक गणित की पढ़ाई अनिवार्य है।
read more at The Independent


