Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

19 अगस्त को खुलेगा Interarch Building का आईपीओ, ₹850-900 है प्राइस बैंड

short by श्वेता भारती / on Thursday, 15 August, 2024
इंटरआर्क बिल्डिंग का ₹600 करोड़ का आईपीओ 19 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 अगस्त तक इसके लिए बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹850-900 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ के ज़रिए ₹200 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि ₹400 करोड़ के शेयर ऑफर-फॉर-सेल के तहत जारी होंगे।