Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 5 दिनों में बारिश की चेतावनी, सूची जारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 23 February 2022
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-दिनों के दौरान बड़े पैमाने पर और उसके बाद तीन-दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिज़ोरम व त्रिपुरा में भी अगले 5-दिनों में बारिश का अनुमान है।
read more at IMD