19 वर्षीय कौस्तुव बने भारत के 78वें चेस ग्रैंडमास्टर
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कौस्तुव चटर्जी शनिवार को भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए। चटर्जी ने दिल्ली में आयोजित 59वें राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के 10वें राउंड में ग्रैंडमास्टर मित्राभ गुहा से ड्रॉ खेलने के बाद अपना आखिरी जीएम नॉर्म हासिल किया। गौरतलब है कि चटर्जी ने अपना पहला जीएम नॉर्म अक्टूबर 2021 में हासिल किया था।
read more at हिन्दुस्तान


