1,900 से कम हुई देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या, 24 घंटों में 99 केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 99 नए केस मिले जिसके बाद अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,896 हो गई है। देश में कोविड-19 के कारण अब तक 5,30,739 मौतें हुई हैं व इस संक्रमण से उबरने वाले मरीज़ों की संख्या 4.41 करोड़ से अधिक है।
read more at MoHFW


