Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1975 में शेख हसीना के पूरे परिवार की हत्या के बाद भारत ने शेख हसीना और उनकी बहन को दी थी शरण

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 5 August, 2024
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वालीं शेख हसीना के पिता व तत्कालीन राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान, उनकी पत्नी, 3 बेटों, बहुओं और निजी स्टाफ की 1975 में सैन्य तख्तापलट में हत्या कर दी गई थी। तब जर्मनी में होने के कारण हसीना और उनकी बहन रेहाना बच गई थीं। तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें शरण दी थी।