1978 की फिल्म 'सुपरमैन' में खलनायक का रोल निभाने वाले ऐक्टर टेरेंस स्टैम्प का हुआ निधन
ब्रिटिश अभिनेता टेरेंस स्टैम्प का 87-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 1962 में अभिनय की शुरुआत की और 'सुपरमैन' व 'सुपरमैन II' में जनरल ज़ॉड (खलनायक) का किरदार निभाया। स्टैम्प ने 60 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और 1965 में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'द कलेक्टर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था।
read more at Hindustan Times


