Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान के पहले राष्ट्रपति बने 88-वर्षीय बनीसदर का हुआ निधन

short by shashank mishra / on Saturday, 9 October 2021
ईरान में वर्ष 1979 में हुई इस्लामी क्रांति के बाद देश के पहले राष्ट्रपति बने अबोलहसन बनीसदर (88) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को पेरिस (फ्रांस) के एक अस्पताल में निधन हो गया। बनीसदर 1980 में ईरान के राष्ट्रपति बने थे लेकिन 1981 में महाभियोग का सामना करने के बाद वह तेहरान छोड़कर फ्रांस चले गए थे।