1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आज़ाद की पत्नी का हुआ निधन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर, 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे और टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम का निधन हो गया है। उन्होंने कहा, "पत्नी ने दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया...आप सभी की सांत्वनाओं के लिए शुक्रिया।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने पूनम के निधन पर दुख जताया है।
read more at ABP न्यूज़


