1984 के सिख दंगों के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार दोषी करार
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख दंगों में सरस्वती विहार (दिल्ली) में दो सिखों की हत्या के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। इस मामले में 18 फरवरी को सज़ा का एलान होगा। सज्जन कुमार इस समय सिख दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं।
read more at जनसत्ता


