1991 में कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी को हुई उम्रकैद की सज़ा
कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में सोमवार को दोषी ठहराए गए गैंगस्टर व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने मुख्तार पर ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया है। पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश की 1991 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
read more at Twitter


