1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी नियुक्त किए गए सीबीएसई के नए अध्यक्ष
मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को 14 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जोशी वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक भी हैं। गौरतलब है कि जोशी इस पद पर आईएएस अधिकारी मनोज आहूजा की जगह लेंगे।
read more at Times Now नवभारत


