राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल जबकि पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्होंने कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त कर दिया है।