Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2-3 दिनों में मैच खत्म होने के चलते भारत में नहीं होता है डे-नाइट टेस्ट: जय शाह

short by श्वेता भारती / on Thursday, 15 August, 2024
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि डे-नाइट टेस्ट में जल्दी नतीजे आने के कारण बीसीसीआई, भारत में इसका आयोजन नहीं करना चाहता है। शाह ने कहा, "भारत में 2-3 दिनों में डे-नाइट टेस्ट मैच खत्म हो जाते हैं, ऐसे में दर्शकों व ब्रॉडकास्टर के पैसे बर्बाद होते हैं...उन्हें रिफंड नहीं मिलता। इसे लेकर मैं थोड़ा भावुक हूं।"