Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2,400 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 5 August, 2024
अमेरिका में मंदी की आशंकाओं के बीच ग्लोबल मार्केट में गिरावट के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार टूटकर खुले। सोमवार को सेंसेक्स 2,400 अंक से अधिक टूटकर 78,580 पर कारोबार करने लगा जबकि निफ्टी भी 479 से अधिक अंक गिरकर 24,238.60 पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान एसबीआई के शेयरों में 3% से ज़्यादा की गिरावट आई।