ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पेमेंट कार्ड कंपनी वीज़ा अपनी वर्कफोर्स के करीब 7% यानी लगभग 2,600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बकौल रिपोर्ट, छंटनी का सबसे ज़्यादा असर टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट टीमों पर पड़ेगा। कंपनी के सीईओ रायन मैकइनर्नी ने इंटरनल मेमो में कहा कि AI कंपनी में काम करने के तरीके में बदलाव को तेज़ करने में भी मदद कर रहा है।