2 दिनों की गिरावट के बाद संभला बाज़ार, 1000 अंकों की तेज़ी के साथ रॉकेट बना निफ्टी IT इंडेक्स
शेयर बाज़ार में लगातार 2 दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 330 अंक चढ़कर 77,264 पर जबकि निफ्टी 84 अंकों की तेज़ी के साथ 24,175 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी IT इंडेक्स आज 1060 अंक उछलकर 31,281 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 18 कंपनियों में आज तेज़ी दर्ज की गई।
read more at BSE


