2 दिन बाद ही बेहोश हो गया था: 'आडु जीवितम' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन पर केआर गोकुल
फिल्म 'आडु जीवितम: द गोट लाइफ' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले ऐक्टर केआर गोकुल ने 'इंडिया टुडे' को बताया है कि वह करीब 15 दिनों के लिए वॉटर डाइट पर थे। उन्होंने कहा, "मैं भूख से मर रहा था...तीसरे दिन ही बेहोश हो गया था। मैं चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो गया था। मेरी मानसिक सेहत प्रभावित हुई थी।"


