Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 दिन में ₹11 लाख करोड़ घटा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 20 December 2021
कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की चिंताओं के बीच बिकवाली के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण 2 दिनों में (शुक्रवार और सोमवार) ₹11.23 लाख करोड़ घटकर ₹252.79 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। बोनांज़ा पोर्टफोलियो लिमिटेड के विशाल वाघ के अनुसार, सेंसेक्स 5%-6% तक और नीचे जा सकता है। सेंसेक्स आज 1,500 अंक से अधिक लुढ़का है।
read more at Hindustan Times