2 पर्यटकों ने शिमला के मंदिर परिसर में की हवाई फायरिंग, पुजारी को पीटा
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में दो पर्यटकों ने बुधवार को हाटू माता मंदिर के परिसर में पिस्तौल व बंदूक से हवाई फायरिंग की और रोकने की कोशिश करने पर पुजारी को पीटा। बकौल पुजारी, आरोपियों ने उन्हें खाई में फेंकने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जो भिवानी (हरियाणा) के रहने वाले हैं।
read more at अमर उजाला


