2 भाइयों ने राजस्थान में पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन पलटने की एडिटेड रील की शेयर, हुए अरेस्ट
झालावाड़ (राजस्थान) के 2 भाइयों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन पलटने की एडिटेड रील शेयर की थी जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस रील में एक शख्स 'यह मेरा बचपन का सपना था, इसे मैंने ट्रेन पलटाकर पूरा कर दिया है' कहता नज़र आ रहा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


