Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 महिलाओं को बाइक पर बिठाकर युवक ने दिल्ली में रिक्रिएट किया '3 इडियट्स' का सीन, कटा चालान

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 26 July, 2023
दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक युवक बाइक पर 2 महिलाओं को बिठाकर '3 इडियट्स' का सीन रिक्रिएट करता दिख रहा है। पुलिस ने इसके लिए बाइक चालक पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो के साथ लिखा, "अगर रील्स के लिए खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हैं तो ऑल इज़ नॉट वेल।"
read more at Hindustan Times