Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 यूक्रेनी निकले मुंबई में ₹1,000 करोड़ के टोरेस ज्वेलरी स्कैम के मास्टरमाइंड, 10वीं फेल है CEO

short by Monika sharma / on Sunday, 12 January, 2025
मुंबई पुलिस ने 1.25 लाख लोगों से की गई ₹1,000 करोड़ की ठगी में खुलासा किया है कि टोरेस ज्वेलरी घोटाले के पीछे दो यूक्रेनी नागरिकों विक्टोरिया कोवालेन्को और ओलेना स्टोयान का हाथ है। दोनों क्रिसमस की छुट्टी पर जाने की बात कहकर भारत छोड़कर भाग गए। जांच में पता चला कि कंपनी का सीईओ तौसीफ रियाज़ 10वीं फेल है।