2 लोगों ने रात में दरवाज़ा खट-खटाकर मांगा खाना, जम्मू-कश्मीर में शुरू हुआ तलाशी अभियान
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के एक गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों की मूवमेंट की सूचना मिलने पर सीआरपीएफ ने सोमवार रात घेराबंदी-तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, दो लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के घर का दरवाज़ा खट-खटाकर खाना मांगा था। हालांकि, दोनों ने घरवालों के सवालों के जवाब नहीं दिए और कई मिनट तक दरवाज़ा खट-खटाते रहे।
read more at NDTV Profit


