2 लोगों ने लड़की की एडिटेड न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन कीं अपलोड, यूपी में हुए गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में इंस्टाग्राम पर एक लड़की की फेक आईडी बनाकर उसकी एडिटेड न्यूड तस्वीरें अपलोड करने और उसका फोन नंबर पॉर्न साइट्स पर डालने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 आईफोन बरामद किए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने जनवरी में शिकायत दर्ज कराई थी।


