2 साल से नहीं किया कोई ट्रांज़ैक्शन, बैंक अकाउंट का क्या होगा?
कई बार ग्राहक नौकरी बदलने, शहर बदलने या नया बैंक अकाउंट खुलवाने के बाद पुराने सेविंग्स अकाउंट को भूल जाते हैं। अगर 2-साल से ज़्यादा समय तक ग्राहक की ओर से कोई ट्रांज़ैक्शन नहीं होता है तो अकाउंट को बैंक इन-ऑपरेटिव घोषित कर सकता है। इन-ऑपरेटिव होने के बाद भी सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज बंद नहीं होता है।
read more at Times Now नवभारत


