2 साल बाद फिर से भारतीय छात्रों को वीज़ा जारी करना शुरू करेगा चीन
चीन ने अध्ययन के लिए वापस चीन जाने के इच्छुक भारतीय छात्रों को फिर से वीज़ा जारी करने की घोषणा की है। ये छात्र कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण 2-साल से भारत में हैं। भारत स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, नए वीज़ा नियम 24-अगस्त से लागू होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के सामने यह मुद्दा उठाया था।
read more at भाषा


