2 साल में 80% बढ़ी केंद्रीय मंत्री व यूपी में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी बघेल की संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री व आगरा (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की संपत्ति 2 साल में 80% बढ़ चुकी है। बघेल ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के समय अपनी कुल संपत्ति ₹2.30 करोड़ घोषित की थी जबकि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए हलफनामे में उन्होंने ₹4.10 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।
read more at हिन्दुस्तान


