2 साल से लंच और डिनर में एक जैसा ही खाना खा रहा हूं: अभिनेता इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया है कि वह 2 साल से एक जैसा ही खाना खा रहे हैं। उन्होंने कहा, "रोज़ाना दो बार खाना खाता हूं...जो एक जैसे और बेहद उबाऊ होते हैं...उबला हुआ चिकन कीमा खाता हूं क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। मैं सलाद और शकरकंद खाता हूं।" इमरान ने कहा, "यही मेरा लंच और डिनर है।"


